फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की भी मौत, प्रेमी युगल ने खाया था जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में प्रेमी युगल द्वारा जहर खाने के मामले में युवक की भी शुक्रवार को मौत हो गई। हालांकि पुलिस को परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी। किशोरी की बृहस्पतिवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड स्थित फायर स्टेशन के पास प्रेमी युगल ने बृहस्पतिवार की शाम जहर खा लिया था। किशोरी और युवक को क्षेत्र के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया था, जबकि युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया था। शुक्रवार की शाम युवक की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजन मुजफ्फरनगर से युवक को दिल्ली लेकर जा रहे थे। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि युवक की मौत की सूचना मिली है। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई के लिए के लिए कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें