फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वस्थ रहने का एकमात्र मूलमंत्र है योग

विज्ञापन
डाक्टर नैना मिगलानी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आज हम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। योग के जरिए हम तनाव, गठिया, डायबिटीज, अनिंद्रा और मोटापे सहित तमाम गंभीर बीमारियों से भी निजात पा सकते हैं। इसी को लेकर योग गुरुओं ने कहा कि योग दिनचर्या में शामिल कर व्यक्ति सदा स्वस्थ बना रहेगा।
विज्ञापन

योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण कहते हैं हमें इम्यूनिटी, यूनिटी और कम्यूनिटी के साथ योग दिवस मनाना चाहिए। हम अब योग के असली मकसद की ओर बढ़ रहे हैं। एकांतवास में योग का अत्यधिक महत्व है। इससे जहां हम सामाजिक दूरी का पालन करेंगे, वहीं अपने देश को कोरोना से भी बचाएंगे और सरहद पर हुए संकट को कम्यूनिटी से दूर करें। योग क्रियाओं से गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
योग गुरु योगी गुलशन कुुमार का कहना है कि योग के जरिए हम तनाव, गठिया, डायबिटीज, अनिंद्रा और मोटापे को दूर करने के साथ ही तमाम बीमारियों से बच सकते हैं। इसके लिए उन्होंने अनेक योगाभ्यास बताए हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर संजीव मिगलानी और महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर नैना मिगलानी ने भी योग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

गठिया, डायबिटीज, मोटापा, पेट रोग, तनाव से ऐसे मिलेगी निजात
सहारनपुर। गुलशन कुुमार योगी का कहना है आधुनिक काल में गठिया की समस्या से लोग बेहद परेशान है। इससे बचने के लिए ताडासन, भुंजगासन, शंशकासन, कोणासन, सूर्य नमस्कार करें। मधुमेह से बचने के लिए अर्घ मव्स्येंद्रासन, पाद चालन, चक्की चालन, अग्निसार क्रिया, मंडुकासन, हलासन करें। मोटापा की वजह से कई बीमारियों शरीर को चपेट में लेती हैं। हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, मधुमेह, अवसाद और अनिंद्रा होती है। इसलिए मोटापा कम करते इन सभी बीमारियों से बचने के लिए चक्रासन, पश्चिमोत्तासन, पादहस्तासन, हलासन, धनुरासन और प्राणायाम करें। पेट के विभिन्न रोगों से बचने के लिए प्रातकाल खाली पेट गुनगुना पानी पिएं। पादहस्तासन, शंशकासन, व्रजासन, शिथिलीकरण करें। भ्रमारी व शीतकारी प्राणायाम करने के साथ ही ध्यान लगाएं। इससे अनिंद्रा की समस्या से भी निजात मिलेगी।
इन क्रियाओं से शरीर बनाएं स्वस्थ
सहारनपुर। वरिष्ठ फिजीशियन डाक्टर संजीव मिगलानी व डाक्टर नैना मिगलानी ने बताया कि योगासन करने से आंतों का कैंसर होने की संभावना कम रहती है। कैलोस्ट्रोल नियंत्रित होता है। तनाव से मुक्ति मिलती है। हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। गर्भवती महिलाओं को योग से बेहद फायदा होता है। इससे शारीरिक संतुलन बना रहता है। डिलीवरी सामान्य होती है। शरीर क्रियाशील रहता है। गर्भावस्था में श्ववासन, प्राणायाम, मरजरी आसन, कोनआसन, वीरभ्रदासन, त्रिकोन आसन, योग निद्रा आसन, वज्रासन, बढ़ाकोनासन करें। सामान्य नागरिक भी इन क्रियाओं को कर सकते हैं।

डाक्टर संजीव मिगलानी- फोटो : SAHARANPUR

योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण- फोटो : SAHARANPUR

योग गुरु गुलशन कुमार योगी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें