फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग कर दिया निरोगी काया का मंत्र

विज्ञापन
राधा विहार में योग करते साधक - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में कार्यक्रम आयोजित कर योग के जरिए निरोगी काया बनाने का मंत्र दिया। लोगों ने बड़ी संख्या में योग के प्रति जागरुकता दिखाई। वहीं, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने योग को दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
विज्ञापन

महानगर में डाक्टर भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला कल्याण व बाल विकास एवं पुष्टाहार कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य शामिल हुई। इस मौके पर मोक्षायतन योग संस्था और पद्मश्री योग गुरु भारत भूषण की टीम ने योगासन कराकर निरोगी काया का मंत्र दिया। योग साधक आचार्य अनीता शर्मा ने योग के महत्व की जानकारी दी। इसके साथ ही एलईडी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का योग से संबंधित भाषण सुनाया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन के लिए अति आवश्यक है। यदि हम स्वस्थ होंगे, तभी खुशियों का आनंद ले सकेंगे। योग का मतलब जुड़ना है। यह जुड़ाव मानवता के लिए अति आवश्यक है।
इस दौरान मंडलायुक्त लोकेश एम, आईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह, डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी आकाश तोमर, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ विजय कुमार, जिपं अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महापौर संजीव वालिया, एडीएम (एफ) रजनीश कुमार मिश्र, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विरेंद्र आजम ने किया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने किए योगासन
पुलिस लाइन के मैदान में एसपी सिटी राजेश कुमार और एसपी देहात सूरज राय के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। एसपी सिटी और एसपी देहात ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुलिसकर्मियों को योग करने के प्रति जागरूक किया।
योग आत्मा और शरीर शुद्धता का मूल साधन: कालेंद्रानंद
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राधा विहार में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर मंदिर अधिष्ठाता स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि योग मन, आत्मा और शरीर की परम शुद्धता का साधन है। योग आत्मा को परमात्मा से मिलाने का मूल मार्ग है। योगाचार्य देवी राधिका दीदी ने वर्चुअल रूप से जुड़कर विभिन्न योगासन कराए और योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उधर, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश न्यू जवाहर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें योगाचार्य पंकज गुप्ता ने प्राणायाम व ध्यान के माध्यम से योग कराया। मुख्य अतिथि आचार्य अजय किरण, आचार्य संगम शास्त्री, सुनील गुप्ता, संदीप सिंघल, विक्रम, दीपक जैन, रीतू जैन, पारुल जैन, सरिता शर्मा, गंगा, मधु, लवीशा वर्मा, सागर गुप्ता, पीयूष गर्ग मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा महानगर में 56 स्थानों पर योग से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभाग शारीरिक प्रमुख संदीप खुराना, विभाग प्रचार प्रमुख राजीव अग्रवाल ने विभाग संचालक राकेशवीर, आनंद तायल, योगेंद्र शर्मा,शिव कुमार वर्मा, जगदानंद शर्मा, रमेश जैन, महानगर संघचालक आदर्श वीर, नलनीश, आदित्य, रमेश कुमार, देवेंद्र बंसल, सुरेश कुमार आदि रहे।

योग शिविर में सेल्फी लेती शिक्षिकाएं- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित योग कार्यकर्म में योग करते एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित योग कार्यकर्म में योग करते अधिकारी व अन्य- फोटो : SAHARANPUR

्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित योग कार्यकर्म में योग करने पहुंची कैबिनेट मंत्री महिला कल्याण बा?- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित योग कार्यकर्म में योग करते आईजी कमिश्नर डीएम एसएसपी- फोटो : SAHARANPUR

्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित योग कार्यकर्म में योग करते छात्र छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित योग कार्यकर्म में योग करते छात्र छात्राएं व इस्लामिया मुस्लिम ग?- फोटो : SAHARANPUR

्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित योग कार्यकर्म में योग करती महिला व बालिका- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित योग कार्यकर्म में सेल्फी लेती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम में योग दिवस पर आयोजित योग कार्यकर्म में योग करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें