फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशान साहिब को माला पहनाकर किया नमन

विज्ञापन
गंगोह में रविवार को प्रभात फेरी में शामिल श्रद्धालु - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह। गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव को लेकर विभिन्न गुरुद्वारों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को प्रभात फेरी के अंतिम दिन भी अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने निशान साहिब को माला पहना कर नमन किया।
विज्ञापन

गुरु सिंह सभा द्वारा गुरुद्वारा पीठ बाजार से प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। रविवार को भी प्रभात फेरी कार्यक्रम में नगर कीर्तन करते श्रद्धालुओं का जत्था सर्राफा बाजार, नीम तला, गुजरान, बाबू राय समेत विभिन्न मार्गों से होता हुआ निकला। अनेक स्थानों पर जत्थे का स्वागत किया गया। प्रभात फेरी कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के गगनभेदी उद्घोष के साथ प्रभात फेरी का समापन किया गया। जन्मोत्सव पर्व के लिए गुरुद्वारा भवन को पूरी तरह से सजा दिया गया है। गुरुनानक देव जी के प्रकटोत्सव पर शब्द कीर्तन के अलावा अन्य कार्यक्रम भी होंगे। सोमवार को दोपहर से गुरु जी का लंगर चलेगा। प्रभात फेरी में अरविंद पाल सिंह कपूर, अमरदीप सिंह लाड्डी, अरविंद टेबक, दिलावर सिंह, शंकर पाहवा, रमेश गर्ग, अनिल नामदेव, हैड ग्रंथी निर्मल सिंह, नीरज पाहुजा, विवेक सरदाना, सुरेश अरोड़ा, अनमोल अरोड़ा, मोनिका पाहुजा, प्रिया पाहुजा, वर्शा पाहुजा, अंजू, शकुंतला रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें