फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के पांच बंदियों सहित 30 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रविवार को जिला जेल के पांच बंदियों सहित 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8912 हो गई है। रविवार को 85 लोग ठीक भी हुए है।
विज्ञापन

रविवार को मिले संक्रमितों में जिला जेल के पांच तथा पंजाबी बाग, हकीकतनगर और प्रताप नगर के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज, नवीन नगर, कमेला कॉलोनी, बेरीबाग, एआरसी सरसावा, बीडीओ कार्यालय सरसावा, मदनपुरी कॉलोनी, बुरड़ा खेड़ी, शास्त्रीनगर देवबंद, मोहित विहार, चालाकपुर चिलकाना, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरड़, ज्वाला नगर लिंक रोड, शंकरपुरी कॉलोनी, धारापुर, माधोनगर, रामपुर मनिहारान आदि जगहों पर एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
शिक्षण संस्थाओं में कोरोना
शिक्षण संस्थाओं में भी अब कोरोना के मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। दो प्रधानाचार्य पहले ही संक्रमित पाए जा चुके हैं। अब शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में बीते दो दिन में लगातार दो लोग संक्रमित मिले हैं। इसे लेकर शिक्षकों में डर की माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें