फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर तरक्की करेंगे तो प्रदेश खुशहाल होगा : शाहिद मंजूर

Mon, 11 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
Bicycle sharing labor minister Shahid Manzoor - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री शाहिद मंजूर ने कहा कि यदि मजदूर तरक्की करेगा तो प्रदेश भी खुशहाल होगा। प्रदेश सरकार श्रमिकों और किसानों से लेकर व्यापारियों तक के हित में अनेक योजनाएं चला रही हैं।
विज्ञापन


हम झूठे वादे करने में नहीं बल्कि विकास कार्य करने में यकीन करते हैं। सोमवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कहा कि सपा सरकार किसानों, मजदूरों और व्यापारियों की हितैषी है।

श्रम विभाग मजदूरों के हित में दूसरे राज्यों से बेहतर योजनाएं चला रहा है। श्रमिकों के बच्चों के लिए पढ़ाई लिखाई और स्वास्थ्य की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वुडकार्विंग उद्योग के श्रमिकों के लिए मांगपत्र भिजवाया जाएं, उस पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

जिलाधिकारी पवन कुमार ने कहा कि कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर लोगों को दिलवाया जा रहा है।

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष मजाहिर हसन मुखिया, पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग, सीटू के अध्यक्ष तिलकराज भाटिया, महानगर अध्यक्ष फैजानुर्रहमान, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष राम आशीष यादव, इसरार चौधरी आदि ने भी विचार रखे। 

  इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार गुप्ता, एसपी सिटी  महेंद्र सिंह यादव, याकूब बुलंदशहरी, अब्दुल वाहिद, सुदेश गुर्जर,  कंवरपाल अहमदपुर, हरिहर पांडे, इजहार बबलू, राधा मिश्रा, बाबूराम कटारिया, अनवर कुरैशी, प्रवीण बांदूखेडी, महमूद सामानी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें