फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा के साथ कार्य करें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: मांगेराम

विज्ञापन
लखनऊ में आंगनबाड़ी मोहिनी को सम्मानित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने कहा कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काम करें। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजने की अपील की।
विज्ञापन

विकासखंड बलियाखेड़ी क्षेत्र के गांव रूपडी गुर्जर में नए आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं ड्यूटी को कर्तव्य मानकर कार्य करें। ग्रामीण अंचलों के गरीब बच्चों का पूरा ध्यान रखा जाए। सरकार द्वारा दिए जाने वाले खाद्यान्न का ईमानदारी से वितरण करें। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधरोपण किया। जिपं सदस्य मुकेश चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। इसी के तहत प्रदेश भर में सुंदर आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण हो रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष सोनिया ने पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, भाजपा के मानकमऊ मंडल अध्यक्ष संजीव लाला, ग्राम प्रधान संयोगिता इलम सिंह, गौहर अंजुम, सविता मौजूद रहे।
मोहिनी को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
सहारनपुर। उत्कृष्ट कार्य करने पर मंगलवार को लखनऊ में गांव गुलाम औलिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मोहिनी सैनी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी ने बताया कि मोहिनी सैनी ने राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान और पूर्व में भी कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

रूपड़ी गुर्जर में आंगनबाड़ी केंद्र के उद्घाटन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें