फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा, सम्मान और महंगाई के मुद्दे पर महिलाएं करेंगी वोट

विज्ञापन
सुमन सैनी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सुरक्षा, सम्मान और महंगाई के मुद्दे पर महिलाएं करेंगी वोट
विज्ञापन

सहारनपुर। विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में सहारनपुर में मतदान होना है। ऐसे में चुनाव को लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह है। प्रत्याशी और मुद्दों के बारे में महिलाओं का बेबाकी से कहना है कि जो उनकी सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, सरकारी नौकरी में आरक्षण के साथ ही महंगाई को नियंत्रित करने के मुद्दों को सदन में प्रभावी तरीके से उठाने का भरोसा देगा, उनका वोट उसी को जाएगा।
नानौता निवासी ग्रहणी संतोष गुप्ता का कहना है कि महिला सुरक्षा और सम्मान के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करने वाले प्रत्याशी को उनका वोट जाएगा। घरेलू बजट का विशेष ध्यान रखते हुए महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सत्ताधारी दल को विशेष प्रयास करना चाहिए। प्रत्याशी सभी को साथ लेकर चले।
विज्ञापन

छुटमलपुर के गांव बेहड़ा संदल सिंह निवासी मंजू पुंडीर का कहना है कि सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण को मूर्त रूप देने के साथ ही उनके सम्मान और सुरक्षा की की पैरोकारी करने वाला राजनीतिक दल उनकी पहली पसंद है। प्रत्याशी ईमानदार और जनता के बीच रह कर उसके सुख दुख में भागेदारी करने वाला हो।
देवबंद निवासी उजमा परवीन का कहना है कि चुनाव में शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा के मुद्दे पर वोट करेंगी। जो भी दल बुनियादी मुद्दों को ध्यान में रखेगा और विकास की बात करेगा उसी का समर्थन होगा और वोट भी उसी को किया जाएगा। आपस में लड़ाने वाले और नफरत पैदा करने वालों को दरकिनार किया जाएगा।
सरसावा निवासी ग्रहणी ऋतु का कहना है कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण के साथ ही महंगाई पर भी अंकुश लगाने का काम सत्ताधारी दल करे। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा के लिए यूपी बोर्ड के साथ केंद्रीय बोर्ड को भी शिक्षा की लागत घटाने का प्रस्ताव सदन में बैठे जनप्रतिनिधि करें। हालिया सरकार में महिला सुरक्षा और सम्मान पर जो काम हुआ है, उसे आगे बढ़ाने वाला प्रत्याशी और दल ही उनकी पहली पसंद होगा।
चिलकाना सुलतानपुर निवासी समाज सेविका सुमन सैनी का कहना है कि जो पार्टी जाति, धर्म, व्यक्ति से ऊपर देशहित देखती है, उसे ही वोट दिया जाना चाहिए। सुमन ने कहा हमारा विधायक महिलाओं की सुरक्षा के लिए कार्य करने वाला तथा उनके लिए रोजगार की व्यवस्था करने वाला होना चाहिए। जब महिलाएं सशक्त होगी, तो समाज भी सशक्त होगा।
विज्ञापन

बेहट की संजय कालोनी निवासी एमए की पढ़ाई कर चुकी आकांक्षा अरोड़ा का कहना है कि हमें ऐसी सरकार का गठन करने की जरूरत है, जिसमें महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और अधिकार मिले। रोजगार के अवसर मिले। ऐसे ही ईमानदार और साफ सुथरी छवि के प्रत्याशी को वोट दिया जाएगा, जो महिलाओं के सम्मान और रोजगार को लेकर उनकी आवाज विधानसभा में उठाए।

आकांक्षा अरोड़ा- फोटो : SAHARANPUR

ऋतु- फोटो : SAHARANPUR

संतोष गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

मंजू पुंडीर- फोटो : SAHARANPUR

उजमा परवीन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें