फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला नशा तस्करों ने की अपराध से तौबा

विज्ञापन
मिर्जापुर कोतवाली में हाथ जोड़ पहुंची महिला नशा तस्कर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर (सहारनपुर)। पांच महिलाओं सहित छह नशा तस्करों ने मिर्जापुर कोतवाली पहुंच थाना पुलिस के समक्ष शपथ ली कि वे भविष्य में कभी भी अपराध में संलिप्त नहीं रहेंगे। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

थाना मिर्जापुर पुलिस की सख्ती के चलते स्मैक तस्करों के हौसले पस्त हो गए हैं। मंगलवार को मिर्जापुर निवासी शबनम पत्नी तस्लीम, हफीज पुत्र शब्बीर, संजिदा पत्नी हसीन, शाइस्ता पत्नी हफीज, हफिजा व हसीबा पुत्री शब्बीर मंगलवार को हाथ जोड़ कर खुद थाने पहुंचे। जहां उन्होंने कोतवाली प्रभारी अजय श्रोतीय के समक्ष शपथ ली कि वे भविष्य में कभी अपराध नहीं करेंगे और ना ही अपराधियों से संपर्क रखेंगे। उन्होंने इस आशय का एक पत्र भी पुलिस को सौंपा जिसमें अपराध से तौबा करने की बात लिखी गई थी। थाना प्रभारी अजय श्रोतीय ने उन्हें हिदायत दी कि वे सामान्य जीवन यापन करें और पुलिस का सहयोग करें। अजय श्रोतीय ने बताया कि उक्त सभी लोग स्मैक की तस्करी में लंबे समय से संलिप्त हैं। इन पर कई कई मुकदमे थाने में दर्ज हैं। पुलिस लगातार उनके यहां दबिश दे रही थी इसी से घबराकर वे थाने पहुंचे और तस्करी से तौबा की है। पुलिस द्वारा उन्हें शांतिपूर्ण माहौल में सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें