फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परीक्षार्थियों ने दी अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य भूगोल की परीक्षा

विज्ञापन
केसीसीपी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बोर्ड की परीक्षा देकर आती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में मंगलवार को दोनों पालियों में परीक्षा हुई। दसवीं के छात्रों ने पहली पाली में संस्कृत और दूसरी पाली में संगीत वादन विषय की परीक्षा दी, जबकि 12वीं के छात्रों ने पहली पाली में चित्रकला एवं रंजन कला और दूसरी पाली में अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल विषय की परीक्षा दी। खास बात यह है कि अर्थशास्त्र तथा वाणिज्य भूगोल के लिए जिले भर में मात्र दो विद्यार्थी पंजीकृत थे और दोनों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे की पाली में दसवीं की संस्कृत विषय की परीक्षा 40 केंद्रों पर हुई। इसके लिए जिले भर में 427 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 389 ने परीक्षा दी, जबकि 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी पाली में 12वीं की चित्रकला एवं रंजन कला की परीक्षा हुई, जिसके लिए 98 केंद्र बनाए गए थे। इस विषय के लिए जिले भर में 10,210 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 9,269 ने परीक्षा दी, जबकि 941 गैरहाजिर रहे। दोपहर दो बजे की पाली में दसवीं की संगीत वादन विषय की परीक्षा चार केंद्रों पर हुई, जिसके लिए मात्र 27 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 26 ने परीक्षा दी और एक गैरहाजिर रहा। इसी पाली में 12वीं की अर्थशस्त्र तथा वाणिज्य भूगोल विषय की परीक्षा दो केंद्रों पर हुई, जिसके लिए जिले भर में मात्र दो विद्यार्थी पंजीकृत थे और दोनों ने परीक्षा दी।
कंट्रोल रूम से हुआ केंद्रों का निरीक्षण
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिले भर में बने 101 परीक्षा केंद्रों को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। यहां बैठकर अधिकारी किसी भी परीक्षा केंद्र के किसी भी कक्ष की स्थिति को देख सकता है। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने कंट्रोल रूम में बैठकर कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें