फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निरीक्षण में सड़क पर पड़े मिले तार, अधिशासी अभियंता ने लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। अधिशासी अभियंता विद्युत प्रवीण कुमार ने चिलकाना नगर का निरीक्षण कर ओवरलोड कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान उन्होंने बिजलीघर में मिली अव्यवस्थाओं पर अवर अभियंता को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रवीण कुमार ने सबसे पहले बिजलीघर में बिजली के लोड को चेक किया। बिजलीघर को ओवरलोड देखते हुए उन्होंने कस्बे में अनेक स्थानों पर भ्रमण किया। अधिशासी अभियंता सबसे पहले कस्बे के मोहल्ला में मजहर हसन में पहुंचे। वहां दुकानों पर लगे कनेक्शन को चेक किया। अधिकतर दुकानों पर घरेलू कनेक्शन चल रहे थे। जिन्हें अधिशासी अभियंता ने कामर्शियल में कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद अधिशासी अभियंता अपनी टीम के साथ मोहल्ला जाकिर हुसैन में पहुंचे। बड़े बकाएदारों के कनेक्शनों को कटवाया। उन्होंने मोहल्ले सड़क पर में पड़ी केबल को देखकर अवर अभियंता को फटकार लगाई। कहा कि यह केबल तुरंत खंबों पर लगवाई जानी चाहिए थी। यदि इस दौरान तार से कोई हादसा हो जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। इस दौरान एसडीओ एसके पंवार, जेई शिवकुमार, लाइनमैन प्रदीप रोहिला, विवेक कुमार, अफजाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें