बेहट। जल जीवन मिशन योजना का कार्य कर रही कंपनी जीए इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गांव भैंसराव स्थित गोवंश आश्रय स्थल सेवा समिति को नलकूप निर्माण के लिए 1.51 लाख रुपये की सहायता प्रदान की। कंपनी जनरल मैनेजर चंद्रशेखर ने तहसील पहुंचकर एसडीएम दीपक कुमार को दान धनराशि का चेक सौंपा। एसडीएम ने कंपनी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि गोशाला में नलकूप के लगने से गोवंश के लिए पीने के पानी की समुचित व्यवस्था के साथ ही गोशाला में होने वाली चारे खेती की सिंचाई हो सकेगी।