फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ी सर्दी, न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस हुआ

विज्ञापन
सहारनपुर में ठंड के चलते ढमोला नदी पर छायी रही सफेद चादर। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्दी ने फिर से जोर पकड़ा है। तीन दिन थोड़ी राहत देने के बाद बुधवार की रात फिर से सर्दी ने असर दिखाया। नतीजा न्यूनतम तापमान 5.8 से घटकर 3.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बुधवार की रात के साथ ही बृहस्पतिवार की सुबह लोग ठिठुरते नजर आए। हालांकि दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

जनपद में तीन दिन से न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था। साथ ही दिन में धूप निकलने की वजह से लोगों को राहत थी। लेकिन बुधवार की रात ठंड फिर से बढ़ गई। सड़कों के किनारे फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को रात जागकर बितानी पड़ी। रात में लोगों ने अलाव का सहारा लिया। रेलवे स्टेशन के बाहर और जीपीओ रोड पर अलाव जलते मिले। इसके अलावा बृहस्पतिवार की सुबह भी ठंड का असर देखने को मिला। आलम यह था कि दुपहिया वाहन चालकों को ग्लब्स पहनकर भी ज्यादा राहत नहीं मिली। धूप अपने समय पर निकल आई थी। नौ बजे तक धूप अच्छी रही, लेकिन उसके बाद आसमान हल्के बादलों से ढक गया, जिसके बाद धूप धुंधली पड़ गई। धूप के हल्का होने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम में सर्दी बनी रही। शाम चार बजे के बाद फिर से ठंड बढ़ी हुई महसूस हुई।
विज्ञापन

पांच दिन का तापमान
तिथि न्यूनतम तापमान अधिकतम तापमान
30 दिसंबर 3.5 19
29 दिसंबर 5.8 19.5
28 दिसंबर 06 19
27 दिसंबर 5.6 22.5
26 दिसंबर 5.5 17.2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें