फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में गेहूं का रकबा घटा, सरसों एवं मसूर का बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसों का भाव बढ़ने का असर उसकी बुवाई पर पड़ा है। इस बार जनपद में सरसों के क्षेत्रफल में 325 हेक्टेयर का इजाफा हुआ है। मसूर का रकबा 245 हेक्टेयर बढ़ा है। वहीं गेहूं के क्षेत्रफल में करीब 366 हेक्टेयर की कमी आई है।
विज्ञापन

जनपद में इस बार किसानों का रुझान सरसों की फसल की ओर तेजी से बढ़ा है। इसकी बड़ी वजह सरसों के रेट में आया उछाल माना जा रहा है। आमतौर पर 4200 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल रहने वाली काली सरसों इस बार 7500 से 7800 रुपये तक पहुंच गई, जबकि पीली सरसों का रेट इस बार 8800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। भाव अधिक होने से जनपद के किसानों ने इसकी बुवाई का क्षेत्रफल भी बढ़ा दिया है। आमतौर किसान धान की अगेती फसल के बाद शरदकालीन गन्ने में सरसों की बुवाई करते हैं। खेत में सिर्फ सरसों की फसल लेने वाले किसान इसके बाद बसंतकालीन गन्ने की बुवाई करते हैं।
जनपद के किसानों का रुझान सरसों और मसूर की खेती की ओर बढ़ा है। इस बार सरसों के क्षेत्रफल में 325 और 245 हेक्टेयर इजाफा हुआ है। इसका बड़ा कारण इन फसलों के बढ़े हुए रेट माना जा रहा है। --- धीरज कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में प्रमुख रबी फसलों का रकबा
फसल ------- वर्ष 2020-21 ------- वर्ष 2021-22
गेहूं ------- 112484 हेक्टेयर --- 112118 हेक्टेयर
सरसों --------1087 हेक्टेयर ------- 1412 हेक्टेयर
मसूर --------- 835 हेक्टेयर -------- 1080 हेक्टेयर
नोट: कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें