फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू से बचाव को क्या करें, डीएम ने जारी की एडवाजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। लगातार चल रही लू (गर्म हवा) से बचाव के लिए डीएम अखिलेश सिंह ने सुझाव जारी किए हैं। जारी एडवाइजरी में उन्होंने बताया कि लू से बचाव के लिए क्या करना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को जारी एडवाइजरी में डीएम ने कहा कि मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों से प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि साफ और अधिक पानी पीयें, जिससे शरीर में पानी की कमी ना हो सके। हल्के और ढीले सूती कपडे़ पहने, धूप में बाहर जाने से बचें, यदि जरूरी हो तो धूप का चश्मा, छाता, टोपी और जूते पहनकर जाएं। यात्रा करते समय पानी की बोतल अवश्य साथ रखें एवं ओआरएस घोल, नींबू पानी, कच्चे आम का पना, लस्सी आदि का प्रयोग करें। लू लगने पर यदि कमजोरी महसूस हो, सिर दर्द हो, उल्टी आए और तेज पसीना एवं झटका जैसा महसूस हो तो तुरंत चिकित्सीय परामर्श लें। जानवरों को छायादार स्थान पर रखें और पर्याप्त मात्रा में पीने के पानी का इंतजाम रखें। उन्होंने कहा कि धूप में खडे़ वाहनों के अंदर बच्चों या पालतू पशुओं को न छोडे़। यदि संभव हो तो अपराह्न 11 से तीन बजे तक घर से बाहर ना निकलें। गहरे रंग के भारी एवं तंग कपडे़ ना पहने, खाना बनाते समय कमरे के दरवाजे एवं खिड़कियां खुली रखें। नशीले पदार्थों, उच्च प्रोटीनयुक्त खाद्य पदार्थ एवं बासी भोजन से परहेज करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें