फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसी साप्ताहिक बंदी, नियम तो मान नहीं रहे लोग

विज्ञापन
सहारनपुर में साप्ताहिक बंदी के बंद पड़ा नेहरू मार्केट लोहानी सराय - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
कैसी साप्ताहिक बंदी, नियम तो मान नहीं रहे लोग
विज्ञापन

सहारनपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जारी साप्ताहिक बंदी में नागरिक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मुख्य बाजार बंद है तो कई इलाकों में दिन में और देर रात तक दुकानें खुल रही हैं। इसके साथ ही सड़कों पर भी आवाजाही हो रही है।
रविवार को साप्ताहिक बंदी के दूसरे दिन हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, खलासी लाइन, शारदानगर, कंबोह का पुल, चिलकाना रोड, खानआलपुरा में कई जगहों पर दुकानें खुली रहीं। कोर्ट रोड पुल के पास खलासी लाइन मार्ग पर चिकन शॉप मार्केट में देर रात तक रेस्टोरेंट खुल रहे हैं, जहां पर भीड़ लग रही रही। घंटाघर के आसपास और कोर्ट रोड पर भी कुछ दुकानें खुुली नजर आईं, जबकि नेहरू मार्केट, अंबाला रोड, रेलवे रोड, प्रताप मार्केट, शहीदगंज बाजार, मोरगंज बाजार, नया बाजार, नखासा बाजार और दिल्ली रोड पर बाजार बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने कोर्ट रोड, घंटाघर, जनकपुरी चौक, नवाबगंज, नकुड़ तिराहा, सिविल लाइन पुलिस चौकी, मानकमऊ, शुगर मिल तिराहा, चिलकाना रोड, चकराता मार्ग पर सहित प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया। लापरवाही बरतने पर 100 से अधिक लोगों के चालान काटकर जुर्माना लगाया गया। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें