स्वाभिमान रैली को संबोधित करतीं चारू चौधरी।
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान में आयोजित स्वाभिमान रैली रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत की पत्नी चारू चौधरी ने भी विपक्ष पर निशाना साधा। करीब दो मिनट के भाषण में उनके निशान पर विपक्षी नेता रहे।
मंच पर आते ही उन्होंने सभी को प्रणाम किया। कहा कि किसी को यह अधिकार नहीं है कि आपका अपमान करें। इस तरह की बयानबाजी उनकी मानसिकता और संस्कार दर्शाता है। सच तो यह है कि ये लोकतंत्र है, सरकार किसकी बन रही है और कौन आ या जा रहा है यह फैसला आप लोग करते हैं। मुझे तो बहुत गर्व है कि मेरा इस समाज में ब्याह हुआ है। इस समाज का हमारे देश के प्रति जो योगदान रहा है उस पर भी मुझे गर्व है और सबसे बड़ी बात मुझे अपने पति पर भी गर्व है। कहा कि मैं आपसे यह भी कहना चाहती हूं कि बहुत चुनाव आ चुके। हम जीते या हारे हमें फर्क नहीं पड़ता। हम सत्ता में रहे या विपक्ष में रहे, लेकिन हमेशा आपके प्रति समर्पित थे, हैं और रहेंगे। आपके स्वाभिमान के लिए हमेशा जीने-मरने के लिए तैयार रहेंगे। चारू चौधरी ने कहा कि यदि आप चाहते हैं कि आपकी चौधराहट बरकरार रहे तो अपने मंच को मजबूत करें। ब्यूरो