फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट से 15 घंटे तक अंधेरे में रहे 32 गांव, लोग परेशान

Fri, 04 Sep 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की लचर स्थिति एक बार फिर सामने आई। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से 32 गांवों की बिजली आपूर्ति रातभर बाधित रही, जिससे ग्रामीणों को रातभर अंधेरे में रहना पड़ा। सुबह के समय पानी और अन्य कार्यों तक के लिए लोग तरस गए। बृहस्पतिवार की दोपहर में आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन




बुधवार रात करीब नौ बजे नानौता 220 केवीए से बड़गांव क्षेत्र विद्युत उपकेंद्रों को जोड़ने वाली 33 हजार केवीए की एचटी लाइन अचानक फेल हो गई। रात में फॉल्ट ठीक न होने से बृहस्पतिवार दोपहर करीब पौने 12 बजे तक बड़गांव विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कस्बा बड़गांव सहित दल्हेड़ी, झबीरन, कातला, अब्दयालपुर, मोहम्मदपुर गाड़ा, खुदाबक्शपुर माजरा, चंदपुर, सहजी, सांवतखेड़ी, शब्बीरपुर आदि गांवों की बिजली ठप रही। इसके अलावा शिमलाना उपकेंद्र से जुड़े सिसौनी, बहेड़ा, नयागांव, सिसौना जमालपुर, चिराऊ, शिमलाना तथा जड़ौदा पांडा उपकेंद्र से जुड़े करीब 32 गांव प्रभावित रहे।



बिजली न होने से ग्रामीणों की पानी की टंकियां खाली हो गईं और बच्चों व बुजुर्गों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। ग्रामीण बेदपाल सिंह, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि सूचना देने के बावजूद सुबह सात बजे के बाद ही मरम्मत कार्य शुरू हुआ। सुबह करीब नौ बजे शिमलाना फीडर की आपूर्ति तो बहाल हो गई, लेकिन बड़गांव फीडर दोपहर 12 बजे बहाल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी खराबी के कारण कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही है। फॉल्ट को ढूंढकर ठीक करा दिया गया है, जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो गई है।
- कोमल प्रसाद, अवर अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें