फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता: ज्ञानेंद्र

विज्ञापन
ग्राम चकहरेटी में तालाब के जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन करते नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह व क्षेत - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। आईटीसी मिशन सुनहरा कल व पानी संस्थान के सहयोग से वार्ड 13 चकहरेटी में किए जा रहे तालाब के जीर्णोद्धार के लिए नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय पार्षद प्रमोद चौधरी के साथ भूमि पूजन किया। इसके बाद तालाब की खोदाई का कार्य जेसीबी द्वारा शुरू किया गया।
विज्ञापन

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने करीब 0.5 एकड़ रकबे वाले तालाब के जीर्णोद्धार की शुरूआत करते हुए कहा कि इस तालाब के जीर्णोद्धार से चकहरेटी क्षेत्र जल संरक्षण की दृष्टि से एक समृद्ध क्षेत्र हो जाएगा। पहले भी यहां दो तालाबों का जीर्णोद्धार किया गया है, साथ ही उनका सुंदरीकरण भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है। जल संरक्षण आज की बड़ी आवश्यकता बन गयी है। लगातार नीचे जा रहे जल स्तर को ऊंचा उठाने के लिए आवश्यक है कि वर्षा के पानी का संरक्षण किया जाए और उसके लिए हमें अपने तालाबों व पोखरों को पुनर्जीवित करना होगा। इस मौके पर आईटीसी के धनेश शर्मा, शिवम मिश्रा, आदिल रशीद, अभिषेक सहगल, उमाकांत, कर्मवीर, कमल, सुभाष आदि भी मौजूद रहे।
लियाकत बने स्मार्ट सिटी के सीएफओ
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी के सीएफओ का कार्य अब लियाकत अली देखेंगे। कंपनी सेक्रेट्री शंकर तायल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी में काफी समय से सीएफओ (चीफ फाइनेंस ऑफिसर) की नियुक्ति लंबित थी। अब स्मार्ट सिटी बोर्ड ने पीजीआई के सीएफओ लियाकत अली को स्मार्ट सिटी के सीएफओ की जिम्मेदारी सौंपी है। यह दायित्व उन पर अतिरिक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें