फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिला तो ठप कर दिया काम

Thu, 26 May 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरसावा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह से वेतन को तरस रहे नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार से सफाई व्यवस्था ठप कर पालिका कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों के धरने को कुछ सभासदों का भी समर्थन मिला। वहीं, पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शासन द्वारा अधिशासी अधिकारी नियुक्ति नहीं होने के कारण सरकारी खातों में पड़ा वेतन आहरित नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार को नगर पालिका के समस्त सफाई कर्मियों ने पूरे नगर की सफाई व्यवस्था को ठप कर दिया। गोपाल घावरी के नेतृत्व में पूरे नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

इसके बाद सभी कर्मचारी पालिका कार्यालय पहुंचे तथा पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल करते हुए धरने पर बैठ गए। कर्मचारी नेता और पूर्व सभासद गोपाल घावरी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नही मिला है, जिससे इनके भूखे मरने की नौबत आ गई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा पालिकाध्यक्ष को मार्च में दिए गए 8 सूत्रीय मांगपत्र पर भी कोई विचार नहीं किया गया है। इस संबंध में पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि वजीर मलिक ने बताया कि 3 मार्च को ईओ का स्थानांतरण होने के बाद से यहां ईओ की नियुक्ति नहीं हो पाई है।

जिसके कारण वेतन जारी नहीं हो पा रहा है। ईओ के नहीं होने से अन्य विकास एवं प्रशासनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। पूरी स्थिति से शासन को अवगत करा दिया गया है, जिससे जल्द ही ईओ की नियुक्ति होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें