फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बनी नहीं, कार्य खत्म का बोर्ड लगाया

Thu, 26 May 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़गांव
विज्ञापन
सड़क बनने से पूर्व ही पीडब्ल्यूडी ने लगाया कार्य समाप्ति का बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत क्षेत्र में बनाए जा रहे करीब साढे़ नौ किमी सड़क मार्ग का निर्माण शुरू भी नहीं किया गया और  दो माह पूर्व कार्य  पूरा होने का बोर्ड भी लगा दिया। यह मार्ग आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ग्रामीणों में विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। 
विज्ञापन


बता दें कि 3.61 करोड़ रुपये की कार्य लागत और अनुमानित लागत 2.84 करोड़ में महेशपुर से शिमलाना गांव को होते हुए नन्हेड़ा तक करीब साढ़े नौ किमी मार्ग के निर्माण की शुरूआत लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मार्च 2015 में शुरू किया था।

ठेकेदारी पर पांच वर्ष की अनुरक्षण गारंटी में ठेकदार राज कंसट्रक्शन को यह कार्य दिया गया था। आज तक यह मार्ग ज्यों का त्यों पड़ा। मार्ग गहरे गड्ढों में तब्दील होकर तालाब का रूप धारण कर चुका है।
विज्ञापन


आश्चर्य की बात है कि  एक वर्ष भीतर विभाग ने इस सड़क मार्ग के दोनों ओर एक-एक फुट का चौड़ीकरण तो जरूर कराया। लेकिन इसके बाद इस तरफ ध्यान नहीं दिया। लेकिन विभाग ने महेशपुर बस स्टैंड पर इस मार्ग की दो माह पूर्व कार्य समाप्ति का बोर्ड लगा दिया। इस मार्ग से जुड़े कई गांव के ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग की हालत खस्ताहाल है। जिस पर चलना दूभर हो रहा है।

लुकादड़ी के पूर्व प्रधान अंबरीश कुमार ने बताया कि विभाग कागजों में यह मार्ग का कार्य पूरा दिखा कर केवल उच्चाधिकारियों को खुश करने का काम किया है। चिराऊ गांव के प्रधान अमर सिंह और महेशपुर के प्रधान पप्पू उर्फ श्याम सिंह का कहना है कि विभाग की लीपापोती की शिकायत 26 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सहारनपुर रैली दौरान की जाएगी। 

अधिकारी कहिन
प्रधानमंत्री सड़क योजना निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग के एई नारायण सिंह का कहना था कि अगस्त 2015 सड़क के निर्माण के लिए प्रमुख सचिव से वार्त हुई थी। इसमें एक साल के भीतर सड़क निर्माण पूर्ण करने का अनुबंध हुआ था। मगर, तब केंद्र सरकार की ओर से बजट रिलीज नहीं किया था। जब बजट हुआ तो खनन पर प्रतिबंध लग गया। ऐसे में सड़क का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें