फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: घने कोहरे से 20 मीटर रही दृश्यता, सर्दी का प्रकोप बढ़ा

Thu, 16 Jan 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बुधवार की सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर तक रही। इसकी वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही, साथ ही सर्दी का प्रकोप भी बढ़ गया। हालांकि दोपहर के समय धूप खिलने से सर्दी से राहत मिली।
विज्ञापन

जनपद में दो दिन से सुबह के समय कोहरा आ रहा है। बुधवार को कोहरा अधिक घना रहा। देहात क्षेत्र में दृश्यता 20 मीटर तक रही, जबकि शहर में यह 50 मीटर तक थी। कोहरा बारिश की हल्की फुहारों की तरह बढ़ रहा था। इसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट रही। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 09 डिग्री था, जो बुधवार को गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दोपहर में खिली धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में वृद्धि रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को बढ़कर 23.5 डिग्री हो गया। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। शुक्रवार को बादल छाए रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें