फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: इंटरव्यू, परीक्षा या फिर जरूरी काम है तो ट्रेन से न करें सफर

Thu, 16 Jan 2025 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आप इंटरव्यू, परीक्षा या फिर किसी जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो ट्रेन का सफर करने से बचें। घने कोहरे के कारण ट्रेनें घंटों लेट चल रही हैं। इससे हर दिन हजारों यात्रियों का सफर प्रभावित हो रहा है। बुधवार को प्रयागराज से सहारनपुर के बीच चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 10 घंटे लेट पहुंची। यह ट्रेन सहारनपुर में रोजाना सुबह 10:40 बजे पहुंचती है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। कोहरे में ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही। दिल्ली-सहारनपुर मेमू ट्रेन पांच घंटे, इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस 2:52 घंट की देरी से सहारनपुर आई। जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस ढाई घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ पौने दो घंटे, दिल्ली-सहारनपुर डीएमयू डेढ़ घंटे लेट पहुंची।
नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से एक घंटे आई। दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से पहुंची। रोजाना ट्रेनों के लेट चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर उन यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है, जो परीक्षा, इंटरव्यू या फिर जरूरी काम से दूसरे शहर में जाना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें