फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद की गर्दन की हड्डी टूटने से हुई थी मौत, प्रवीण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
विज्ञापन

साक्ष्य जुटाने में जुटी हैं पुलिस टीमें
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/नानौता। गांव सोना अर्जुनपुर में किसान विनोद राणा और बटाईदार प्रवीण की मौत की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी है। दोनों की मौत के मामले में रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई, जिसमें फंदे पर लटकने से विनोद राणा की गर्दन की हड्डी टूटने से मौत होने का खुलासा हुआ है, जिसे पुलिस आत्महत्या मान रही है। वहीं, बंटाईदार प्रवीण की हत्या हुई है। उसकी दोनों बाजू और गर्दन कटी मिली थी। पुलिस प्रवीण की गर्दन तो बरामद कर चुकी हैं, लेकिन बाजू अभी बरामद नहीं हुई है।
इस मामले के खुलासे को पुलिस की तीन टीम लगी हैं, जिन्होंने रविवार को भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मान रही है कि प्रवीण की हत्या कर विनोद राणा ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की।
विज्ञापन

वहीं, एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विनोद ने प्रवीण की हत्या कर फांसी लगाई है। पुलिस ने हत्या और आत्महत्या के साथ अनेक बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विनोद के फंदे पर लटकने पर गर्दन की हड्डी टूटने की वजह से मौत होना सामने आया है।
विज्ञापन

यह था मामला
शनिवार की सुबह 11 बजे किसान विनोद राणा का शव गांव में ही एक खेत में लगे पेड़ पर फंदे पर लटका मिला था, जबकि उसके बंटाईदार प्रवीण का शव विनोद राणा के खेत पर ट्यूबवैल पर बने कमरे में पड़ा मिला था। प्रवीण की दोनों बाजुएं कटी हुई और गर्दन भी गायब थी। पुलिस ने क्षेत्र में शमशान घाट के पास से गर्दन बरामद की थी। प्रवीण के भाई रामशरण ने प्रवीण और विनोद की हत्या किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा करने का आरोप लगाया था, लेकिन रिपोर्ट दर्ज प्रवीण के परिजनों ने कराई थी। विनोद के परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें