बेहट रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम मे जज बने विनेश सैनी को सम्मानित करते सैनी सभा
- फोटो : SAHARANPUR
जज बने विनेश और दीपा सैनी को किया सम्मानित
सहारनपुर। प्रगतिशील सैनी सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महाराजा शूर सैनी की जयंती पर हाल ही में जज बनने वाले विनेश सैनी और दीपा सैनी का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
बेहट रोड स्थित सैनी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने महाराजा शूर सैनी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसमें सैनी दर्शन पत्रिका का विमोचन भी किया गया। इस दौरान विधायक नरेश सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता जसवंत सैनी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रकम सिंह सैनी, विक्रम सैनी, अभय सैनी, मांगे राम, धनीराम, विनीत सैनी, संजय सैनी, कर्म सिंह सैनी, सुरेंद्र कुमार, देवेंद्र सैनी, प्रमोद सैनी, सोमपाल सैनी आदि मौजूद रहे।