फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में मानवीय मूल्यों का समावेश करें शिक्षक

विज्ञापन
छुटमलपुर के सनराइज पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। सन राइज पब्लिक स्कूल के सिल्वर जुबली समारोह मिलन में पुरातन और वर्तमान छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा शिक्षक बच्चों में मानवीय मूल्यों का समावेश जरूर करें, ताकि वे बड़े होकर अच्छे समाज की स्थापना कर सकें।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरियाणा के भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मां शारदा की मूर्ति के समक्ष दीप जलाकर और केक काटकर सिल्वर जुबली समारोह का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित पुरातन छात्रों और शिक्षकों से यह प्रतीत होता है कि सन राइज पब्लिक स्कूल का क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में अहम स्थान है। उन्होंने कहा अध्यापक बच्चों को संस्कारित शिक्षा दें। कार्यक्रम में वर्ष 1994 से 2005 तक के बच्चे और इस दौरान रहे शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में सुकृति शर्मा, शुभम गोयल, केतन गांधी, रिया सैनी, हिमांशु को पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रणव शर्मा, कुशाग्र, हम्माद, राघव, प्रिंस, अविरल, हिमांशी, तेजव, धैर्य, रिया, स्वाति गोयल आदि रहे।
इस समारोह में राज सिंह साध, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, एसपी सिंह इंजीनियर, सीए आशीष गांधी, स्कूल प्रबंधक अशोक कुमार, कमल कुमार, प्रधानाचार्य धीरज अग्रवाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस समारोह की अध्यक्षता सुबोध कुमार पुंडीर ने की। संचालन मोनिका कोहली ने किया। इसमें एनके धीमान, नीलम मित्तल, मनोज शर्मा, प्रतिभा गुप्ता, विकास गुप्ता, स्वाति गर्ग, विभा गर्ग, मोनिका राठौर, अंजुम प्रवीन, गुलिस्ता प्रवीन, प्रियंका शर्मा आदि रहे।

छुटमलपुर के सन राइज में पुरातन छात्र-छात्राओं के साथ प्रबंध समिति के सदस्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें