फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को लेकर फिर सतर्कता, दिशा निर्देशों का पालन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर और आगामी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन ने सतर्कता शुरू कर दी है। लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा बाहर से आने वालों की जानकारी निगरानी समितियों को देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि कोरोना को लेकर अभी सतर्कता बरता जाना बेहद जरूरी है। अन्य राज्यों से जनपद में आने वाले लोगों की कोरोना जांच की जाएगी, जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। यदि कोई व्यक्ति अपनी बाहर से आने की सूचना नहीं देगा। उसके विरुद्घ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र, केरला, दिल्ली आदि राज्यों से आने वाले यात्रियों की ट्रैसिंग और कोरोना जांच की जाएगी। उन्होंने निगरानी समितियों और डोर टू डोर सर्विलांस टीमों को पूर्व की तरह पुन: क्रियाशील होकर लक्षण वाले मरीजों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न बाजारों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने को भी कहा। बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और गांवों तक में जांच की जाएगी।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए यह करें
- बेवजह भीड़ वाले स्थानों जैसे सिनेमा घर, रेलवे स्टेशन, मेला, पार्टी, मॉल और अस्पताल ना जाएं।
- बेवजह कहीं की यात्रा ना करें।
- लक्षण वाले मरीज के संपर्क में आने से बचें।
- खांसते और छींकते समय मुंह पर रुमाल लगाएं।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, घर से निकलते ही मास्क लगाएं।
- हाथों को बार बार सैनिटाइज करें या साबुन से धोए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें