गंगोह। रालोद नेता का एक धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो धमकी देते दिख रहे हैं। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने रालोद नेता के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रालोद नेता हाजी सलीम का गंगोह के मोहल्ले गुलाम औलिया के कलंदर चौक पर आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के दौरान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। समर्थकों से घिरे रालोद नेता हाजी सलीम वीडियो में धमकी देते साफ दिख रहे हैं। समर्थक भी उनके इस धमकी भरे बयानबाजी पर जोरदार हूटिंग करते दिख रहे हैं। इस प्रकरण में कोतवाली प्रभारी प्रविंद्रपाल सिंह ने बताया कि रालोद नेता हाजी सलीम के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में नगर पुलिस चौकी इंचार्ज विपिन मलिक की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।