फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महिला घायल

विज्ञापन
नागल में दुर्घटना के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नागल। नागल-देवबंद स्टेट हाईवे पर बुधवार शाम कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने महिला को अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिए।
विज्ञापन

नागल थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ी निवासी मोनू कुमार पुत्र शीशराम मां भागवंती को बाइक पर लेकर शादी समारोह से घर लौट रहा था। वे गांगनौली शुगर मिल मार्ग से हाईवे पर चढ़ने लगे। इसी दौरान देवबंद की ओर से आ रही सेंट्रो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे तथा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक का हेलमेट भी टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान मोनू की मौत हो गई। थाना पुलिस ने बताया कि कार कब्जे में ले ली है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। घायल पक्ष की ओर से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें