फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का किया ऐसा हाल: दरिंदगी को याद कर चीख उठती है छात्रा, रात को सो भी नहीं पाती, सदमे में पीड़िता

Tue, 26 Sep 2023 05:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur Crime News : नाबालिग छात्रा अपने साथ हुई दरिंदगी को याद कर चीख उठती है। वह रात को सो भी नहीं पाती। बताया गया कि छात्रा सदमे में है और अकेली बैठी रहती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के पांचों आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधिकतम सजा दिलाने के लिए पर्याप्त साक्ष्य जुटाने में लगी है। इस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है। वहीं, छात्रा अपने साथ हुई दरिंदगी को याद कर चीख उठती और रात को सो भी नहीं पाती है।

विज्ञापन


बताया गया कि 11 सितंबर को कोतवाली गंगोह क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 11वीं की छात्रा को लिफ्ट देने का झांसा देकर गांव आसराखेड़ी निवासी अमन और अंकुर गांव बाढ़ीमाजरा के जंगल में ले गए थे। वहां तीन अन्य युवकों सावेज, सर्वेज और सादिक सहित पांचों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वैसे तो पीड़िता के बयान ही आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पर्याप्त हैं, लेकिन इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट भी पांचों आरोपियों के खिलाफ है। मेडिकल में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस एक सप्ताह के भीतर आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर देगी। इसके बाद पुलिस का लक्ष्य जल्द से जल्द पांचों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलवाकर आरोपियों को सजा दिलाना है।

सदमे में है पीड़िता, गांव से रिश्तेदारी में भेजा गया
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता की मानसिक हालत बेहद चिंताजनक है। वह अभी तक सदमे में है। वह रात को सो नहीं पा रही है। अगर आंख लग भी जाती है तो अपने साथ हुई दरिंदगी को याद कर चीख उठती है। वह दिन भर अकेली बैठी रहती है। विद्यालय न जा पाने के चलते उसकी पढ़ाई भी फिलहाल बंद पड़ी है। परिजनों ने उसे गांव से दूर एक रिश्तेदारी में भेजा है।

यह भी पढ़ें: नहीं देखा होगा इतना डेंजर दृश्य: गीदड़ को पूरा निगल गया अजगर, फिर मुंह से निकाला बाहर, ग्रामीण रह गए सन्न
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द अदालत में चार्जशीट दाखिल कर पुलिस मामले की सशक्त पैरवी करेगी। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी

यह भी पढ़ें: मेरठ: पाकिस्तान से आई हूं, मुंबई जाना है; पासपोर्ट हो गया चोरी, एक कॉल से मचा हड़कंप, एलआईयू ने ऐसे की पहचान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें