उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां कोतवाली देहात थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया किस गिरोह का सरगना रेलवे का टीटीई भी शामिल बताया गया है, जो अंबाला में तैनात है।
जानकारी के अनुसार सहारनपुर कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक बड़े वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश किया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली थाना पुलिस ने विकल राणा उर्फ विक्की पुत्र नरेन्द्र निवासी बी-ब्लाक हकीकतनगर, फरमान पुत्र फुरकान निवासी डेरा इलाहीपुरा थाना सदर बाजार, सागर पुत्र सुरेश निवासी फ्रेंड्स कालोनी मल्हीपुर रोड थाना कोतवाली देहात, अजीम पुत्र नसीम निवासी शेखपुरा कदीम और सोबान उर्फ भोलू पुत्र इनाम निवासी शेखपुरा कदीम को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: यूपी: लखीमपुर की घटना के विरोध में भाकियू तोमर का चक्का जाम, हाईवे पर लगी वाहनों की लंबी कतारें
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बरामद वाहनों को खलासी लाइन रेलवे रोड व मोहल्ला चन्द्रनगर से चोरी करना स्वीकार किया गया है। इनके कब्जे से तीन स्कूटी, एक मोटरसाइकिल बरामद हुईं। वाहनों को चोरी करके सोबान कबाड़ी को बेचना भी स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह का सरगना रेलवे विभाग में टीटीई की नौकरी करता है और अंबाला में तैनात है।