पेसर वासु वत्स कांधे पर उठाते खिलाड़ी।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की घरेलू प्रतियोगिता वीनू मांकड ट्रॉफी में सहारनपुर के वासु वत्स ने नागालैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए हैट्रिक सहित आठ विकेट लेकर उत्तर प्रदेश और सहारनपुर का नाम रोशन किया है। वासु के प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर है।
सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ़उर्रहमान ने बताया कि बीसीसीआई के अंडर 19- वीनू मांकड क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम की ओर से खेलते हुए सहारनपुर के ग्राम बेरखेड़ी हिंदू निवासी वासु वत्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य सुनील कुमार के पुत्र वासु वत्स राइट हैंड मीडियम पेसर हैं। वासु ने अहमदाबाद में आयोजित वीनू मांकड ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए सात ओवर में मात्र चार रन देकर आठ विकेट लिए, जिसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। आठ में तीन ओवर मेडल डाले। नागालैंड की टीम वासु वत्स की शानदार गेंदबाजी के सामने मात्र 22 रन बनाकर ढेर हो गई। वासु वत्स के शानदार प्रदर्शन के कारण उत्तर प्रदेश की टीम प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। वासु की कामयाबी पर सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अमर गुप्ता, रवि सिंघल, योगेश गुप्ता, पुण्य गर्ग, राज कुमार राजू, अमित सेठी, पल्ली कालरा, परविंदर सिंह, साजिद उमर, राकेश शर्मा, सैय्यद मशकूर, सत्यम शर्मा, विक्की चौधरी, आमिर कुरैशी, रणधीर कपूर, राजीव गोयल टप्पू, संजय, अर्जुन कुमार, रवीश राठी, तनवीर आदि ने खुशी व्यक्त की।