भारत आने के लिए चीनी एयरपोर्ट पर मौजूद वर्णिक चौधरी।
- फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। चीनी दूतावास द्वारा चीन में फंसे भारतीयों के लिए स्पेशल फ्लाइट को मंजूरी दिए जाने के बाद वहां फंसे नानौता क्षेत्र के युवक के घर वापसी का रास्ता भी साफ हो गया है।
वर्णिक चौधरी ने दूरभाष पर बताया कि चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद से वह भारत वापसी के लिए लगातार दूतावास के संपर्क में था। भारत आने के लिए फ्लाइट की टाइमिंग में बार बार चेंजिंग हो रही थी। उसने बताया कि बुधवार की सुबह दूतावास से एक बार फिर फोन पर जानकारी दी गई कि आज शाम ही उसकी फ्लाइट चीन से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इसके बाद चीन में फंसे वर्णिक चौधरी सहित अन्य लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। वर्णिक ने बताया कि उसकी फ्लाइट में उसके साथ 90 से अधिक भारतीय होंगे जो कि बुधवार की देर रात तक दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे।
दिल्ली पहुंचने के बाद वर्णिक को 14 दिनों तक चिकित्सकों की देखरेख में रहना होगा। कोरोना वायरस के शहर वुहान से लौट रहे इंजीनियर वर्णिक के दिल्ली लौटने पर भारत सरकार के आदेश अनुसार 14 दिन तक वर्णिक सहित अन्य लोगों को आर्मी कैंप में चिकित्सकों की देखरेख में रखना होगा। इस कैंप में चिकित्सक उनके कई प्रकार के टेस्ट करेंगे। इन टेस्ट की रिपोर्ट पर खरा उतरने के बाद ही उसे आगे अपने घर आने की इजाजत दी जाएगी।