फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वें प्रश्न में उलझे 12वीं के छात्र

विज्ञापन
गुरू नानक गर्ल्स कालेज में बोर्ड परीक्षा देकर बाहर आती छात्रांए। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में बुधवार को 12वीं के परीक्षार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। पूरा प्रश्न पत्र ठीक रहा, मगर 12वां सवाल परीक्षार्थियों के लिए अप्रत्याशित रहा। इसमें पांच निबंध दिए गए थे, जिनके आने की ज्यादातर परीक्षार्थियों ने उम्मीद भी नहीं थी।
विज्ञापन

दोपहर की पाली में 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा हुई। सौ नंबर के प्रश्न पत्र में कुल 13 सवाल दिए गए थे। पहला सवाल व्याख्या से जुड़ा था। दूसरे प्रश्न में तीन में से दो सवालों के जवाब देने थे। तीसरा सवाल खाली स्थान भरने वाला था। चौथे सवाल में ड्रामा था, जिस पर दो सवाल पूछे गए थे, जिनमें से एक का जवाब देने को कहा गया। कुल 13 सवालों में 12वां सवाल उलझाने वाला रहा, जिसमें पांच निबंध दिए गए थे। यह निबंध ग्लोबल वार्मिंग, द आइडिया ऑफ नेशनलिज्म, अवर हेरीटेज, मिस यूज ऑफ सोशल मीडिया और लांचिंग ऑफ चंद्रयान-2 रहे। एसडी इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर छूटे अनूप और राजीव ने बताया कि पूरा प्रश्न पत्र ठीक रहा, मगर निबंध जिस तरह के आए उनकी उम्मीद नहीं थी। अनिल कुमार और राजेेश ने भी प्रश्न पत्र को आसान बताया, मगर निबंधों पर वह भी उलझे। उनका कहना था कि शेष सभी प्रश्न ऐसे थे, जिनको आसानी से किया जा सकता था, मगर निबंध मौजूदा घटनाओं और सामाजिक परिस्थितियों पर दिए गए, जिनको जैसे तैसे लिखना पड़ा। टोपरी में बने केंद्र पर परीक्षा दे रही छाया ने प्रश्न पत्र को आसान बताया, मगर निबंधों में माथापच्ची करनी पड़ी।
यूपी बोर्ड में 1552 ने छोड़ी परीक्षाएं
बुधवार को सुबह की पाली में दसवीं की सिलाई विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए 138 विद्यार्थी पंजीकृत थे। 131 ने परीक्षा दी, जबकि सात परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में मात्र पांच केंद्रों पर परीक्षा हुई। दूसरी पाली में दसवीं की वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 1253 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1200 ने परीक्षा दी, जबकि 53 गैरहाजिर रहे। 12वीं के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई, जिसके लिए पंजीकृत 32513 विद्यार्थियों के सापेक्ष 31021 ने परीक्षा दी, जबकि 1492 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दिनभर की परीक्षाओं में 33904 के सापेक्ष 32352 ने परीक्षा दी और 1552 ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली की परीक्षा 89 केंद्रों पर हुई। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। डीआईओएस डॉक्टर अरुण कुमार दूबे ने भी परीक्षा के शांतिपूर्वक रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें