फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों की हड़ताल से टीकाकरण प्रभावित

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करते एनएचएम स्वस्थ्य कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एनएचएम (नेशनल हेल्थ मिशन) से जुड़े जिले के करीब 900 संविदाकर्मियों के हड़ताल पर होने से कोविड टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। संविदाकर्मी बीते छह दिन से हड़ताल पर हैं, जिनको प्रशासनिक और विभागीय स्तर से मनाने की कोशिशें भी नाकाम हो चुकी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि लखनऊ स्तर मांग माने जाने के बाद ही काम पर लौटेंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (संविदा) कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. किशोर सैनी ने बताया कि संगठन प्रदेश भर में समान कार्य समान वेतन की नीति लागू करने की मांग कर रहा है। संविदाकर्मियों से स्थायी कर्मचारियों के बराबर काम लिया जाता है, मगर वेतन में भारी असमानता है। संगठन की दूसरी मांग दस से 15 वर्ष के अनुभव वालों का नियमितीकरण करना है। इसके अलावा संविदाकर्मियों पर बिना नोटिस और बिना स्पष्टीकरण लिए कार्रवाई कर दी जाती हैं। प्रदेश में कई मामले इस प्रकार के आए हैं। ऐसे में कर्मचारियों के लिए बीमा पॉलिसी की मांग भी प्रमुख है। इसके अलावा संविदाकर्मियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण करने की मांग भी की जा रही है। उनकी आवाज को प्रदेश स्तर पर लगातार अनसुना किया जा रहा है। ऐसे में संविदाकर्मी प्रदेश भर में आंदोलन की राह पर हैं। धरने में कविता सैनी, सुनीता, सविता, लता, गुलबहार, मीना रानी, आरती गौतम, स्वाति त्यागी, अर्चना सिंह आदि शामिल रहीं। खास बात यह है कि संविदाकर्मियों के हड़ताल पर होने की वजह से एक ओर जहां अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, वहीं सरकार की प्राथमिकता में शामिल कोविड टीकाकरण भी करीब 35 फीसदी प्रभावित हो रहा है।
-----
संविदाकर्मियों की हड़ताल के कारण कोविड टीकाकरण प्रभावित हुआ है। पहले जहां एक दिन में 30 हजार तक लोगों को टीका लगाया जा रहा था वह गिरकर अब 18 से 20 हजार रह गया है। प्रयास यही है कि जितने भी कर्मचारी ड्यूटी पर हैं उनका उपयोग कर टीकाकरण की गति को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें