फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: देवबंद में उत्तराखंड पुलिस के एसआई व सिपाही से बंधक बनाकर मारपीट, नोटिस तामील कराने आए थे पुलिसकर्मी 

Fri, 24 Dec 2021 11:00 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, देवबंद

सार

उत्तराखंड प्रांत के हरिद्वार जनपद के रुड़की के गंगनहर थाना में तैनात एसआई लक्ष्मण सिंह व सिपाही हसन जैदी शुक्रवार को धोखाधड़ी के मामले में सलोनी पीरमाजरा गांव में आरोपी ईश्वर चंद शर्मा के यहां नोटिस तामील कराने के लिए आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद में उत्तराखंड पुलिस के एसआई ने फर्जी सरकारी संस्था का संचालन करने वाले एक व्यक्ति पर बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एसआई की तहरीर पर पिता पुत्र सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
उत्तराखंड प्रांत के हरिद्वार जनपद के रुड़की के गंगनहर थाना में तैनात एसआई लक्ष्मण सिंह व सिपाही हसन जैदी शुक्रवार को धोखाधड़ी के मामले में सलोनी पीरमाजरा गांव में आरोपी ईश्वर चंद शर्मा के यहां नोटिस तामील कराने के लिए आए थे। आरोप है कि उनके वहां पहुंचते ही ईश्वर चंद ने अपने बेटे वासु व साथी के साथ मिलकर उन्हें कमरे में बंधक बना लिया और मारपीट की। आरोप है कि करीब एक घंटे तक उन्हें बंधक बनाए रखा। जिसके बाद एसआई लक्ष्मण सिंह ने स्थानीय पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें बंधकमुक्त कराया।

इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि ईश्वर चंद शर्मा ने गांव में ही एक फर्जी संस्था का कार्यालय खोला हुआ है। जिसको वह भारत सरकार के अधीनस्थ संस्था बताकर लोगों को तरह-तरह के नोटिस भेज उनसे पैसे ऐंठने का काम करता है। मुजफ्फरनगर सहित कई जनपदों के अधिकारियों के नाम से भी उसने नोटिस तैयार किए हुए थे। उन्होंने बताया कि आरोपी ईश्वर चंद शर्मा के खिलाफ रुड़की के सिविल लाइन और थाना गंगनहर में धोखाधड़ी के तीन मामले दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में उत्तराखंड पुलिस नोटिस लेकर आई थी। एसआई लक्ष्मण सिंह की तहरीर पर ईश्वर चंद शर्मा उसके बेटे वासु व साथी ईश्वर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें