उत्तराखंड के चमोली जनपद के जोशीमठ क्षेत्र में अब तक सहारनपुर जनपद के 10 व्यक्तियों के लापता होने की सूची तैयार हुई है। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए चमोली प्रशासन को पत्र लिखा है।
डीएम ने बताया कि उपजिलाधिकारी की आख्या के अनुसार, सहारनपुर जनपद के अब्दुल रहमान (30 वर्ष), रिजवान (25 वर्ष), माजिद (25 वर्ष) निवासी मोहल्ला झाबरी अंबेहटा तहसील नकुड़ चमोली में कार्य करने गए थे। इनका परिजनों से सात फरवरी से संपर्क नहीं हो पाया है। इसी प्रकार प्रमोद कुमार (40 वर्ष) निवासी ग्राम कलसिया तहसील बेहट, परवीन उर्फ कुक्की (48 वर्ष) निवासी ग्राम दाबकी जुनारदपुर तहसील सदर, अजय सैनी (45 वर्ष) निवासी ग्राम सलेमपुर भूखडी तहसील सदर, चांद (20 वर्ष) निवासी मोहल्ला दरबारा ग्राम शेखपुर कदीम तहसील सदर, जीशान (19 वर्ष) निवासी मोहल्ला दरबारा ग्राम शेखपुर कदीम तहसील सदर, सादिक (28 वर्ष) निवासी ग्राम चाटका तहसील सदर और नोमान (29 वर्ष) निवासी ग्राम चाटका तहसील सदर चमोली में कार्य करने गए थे। परिजनों के मुताबिक, चमोली में ग्लेशियर टूटने के बाद कोई संपर्क नहीं हो पाया है। ये सभी लोग वहां काम के सिलसिले में गए थे।
यह भी पढ़ें: चमोली आपदा से ग्रामीणों में दहशत, जागकर गुजारी पूरी रात, तस्वीरों में देखें यहां का हाल
डीएम ने बताया कि किसी भी व्यक्ति की सूचना मिलने पर हरिद्वार स्थित उत्तर प्रदेश नियंत्रण कक्ष अथवा जिलाधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0132-2723868, 2715648 पर दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें: चमोली आपदा से गंगा किनारे बसे गांवों में दहशत, रात भर अटकी रहीं ग्रामीणों की सांसें, देखें तस्वीरें
समन्वय के लिए रवाना हुए अपर जिलाधिकारी
उत्तराखंड सरकार से समन्वय स्थापित करने के लिए राहत एवं बचाव के लिए अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाई है। उसमें शामिल अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार को जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि तत्काल जोशीमठ पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई करें। समन्वय स्थापित कर सूचनाओं को उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश सरकार से आदान-प्रदान करना सुनिश्चित करें। इस पर अपर जिलाधिकारी रवाना हो गए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/