फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश, शोर मचाने पर भागे आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 07 Oct 2023 09:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में महिला की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई। महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में कच्ची सड़क पर एक महिला से स्कूटर सवार दो युवकों ने मारपीट कर उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मोहल्ला पारस विहार कॉलोनी निवासी शिखा ने थाने में आकर सूचना दी कि शनिवार की शाम जिला अस्पताल के पीछे कच्ची सड़क से पैदल काम से जा रही थी। इसी दौरान स्कूटर पर दो युवक आए और आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोपियों ने उसका गला दबाने की भी कोशिश की। उसने शोर मचाया तो मौके पर लोग एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: UP: झूठा निकला 50 लाख के जेवरात चोरी का मामला, कारीगर भागा नहीं मां को देखने गया था घर, सामने आया पूरा सच
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रामकरण ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। महिला ने थाने में सूचना दी है, जिसकी जांच की जा रही है। महिला आरोपियों को पहचानती भी नहीं है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी दिखवा रही है।

यह भी पढ़ें: थाने पहुंचीं गोल्डन गर्ल अन्नु रानी: पुलिस को दी तहरीर, कार्रवाई की मांग, हादसे में भाई समेत दो युवक हुए घायल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें