फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व विधायक इमरान मसूद आज दिल्ली में करेंगे कांग्रेस ज्वाइन

Sat, 07 Oct 2023 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पूर्व विधायक इमरान मसूद शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी ज्वाइन करेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान इमरान मसूद ने कहा कि वह पहले भी कांग्रेस के सिपाही रह चुके हैं। परिस्थितियों की वजह से करीब एक-डेढ़ साल पार्टी से दूर रहे हैं, लेकिन अब दोबारा से अपने घर वापसी कर रहे हैं। मौजूदा हालत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी, जिसके बाद परिवर्तन का दौर शुरू हुआ।
विज्ञापन

पार्टी में दोबारा वापसी पर कहा कि यह मेरे लिए गर्व की बात है। अब जो भी आगामी कार्यक्रम होंगे वह पार्टी की नीति के अनुसार किए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि जल्दी से जल्दी सहारनपुर में पार्टी के बैनर तले बड़े स्तर पर रैली का आयोजन किया जाए। पूर्व विधायक ने कहा कि शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे वह अपने समर्थकों के साथ देवबंद टोल प्लाजा से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिसमें करीब 700 से अधिक गाड़ियों का काफिला होगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।
बता दें कि इमरान मसूद करीब दो साल पहले तक कांग्रेस में थे, लेकिन किसी कारणवश उन्होंने कांग्रेस को छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था। हालांकि सपा में भी ज्यादा समय नहीं रहे और फिर बसपा में शामिल हो गए थे। करीब डेढ़ माह पहले राहुल गांधी की तारीफ करने पर बसपा ने इमरान को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद भी अटकलों का दौर जारी था कि आखिर इमरान किस पार्टी में जाएंगे। तीन दिन पहले ही उन्होंने घोषणा की थी कि वह सात अक्तूबर को कांग्रेस में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें