फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में मिट्टी की ढांग के गिरने से दो चचेरे भाइयों की दबकर मौत, कुएं से ईंट निकालते वक्त हुआ हादसा

Thu, 09 Jun 2022 01:07 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव नारायणपुर में नलकूप के पुराने कुएं से ईट निकालते समय अचानक मिट्टी की ढांग ऊपर गिरने से दबकर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
 
विज्ञापन
मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार दोपहर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। बताया गया कि नलकूप के कुएं से ईंट निकालते वक्त मिट्टी की ढांग गिरने से हादसा हुआ। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर  पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की सहायता से शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं एक साथ दो मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गर्मी ने किया बेहाल:  मेरठ में 26 साल में सबसे गर्म रहा जून का पहला सप्ताह, अन्य जिलों में भी बुरा हाल

जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी शिवकुमार (45) पुत्र हरिश्चंद्र सैनी ने हाल ही में नया नलकूप लगवाया है। शिवकुमार अपने चचेरे भाई अंकित (30) पुत्र रामसिंह सैनी के साथ गुरुवार सुबह पुराने नलकूप के कुएं से ईंट निकाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताय गया कि करीब 25 फुट कुएं में ईंट निकालते समय अचानक मिट्टी की ढांग भरभरा कर दोनों के ऊपर गिर गई और दोनों उसमें दब गए।

जानकारी पर ग्रामीण दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। परिजन दोनों को लेकर तुरंत नकुड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। विधायक मुकेश चौधरी ने भी सीएससी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें