फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गैंगस्टर भाइयों की 1.91 करोड़ की संपत्ति कुर्क, जुल्फान-इरफान के खिलाफ कई थानों में दर्ज हैं मुकदमे

Wed, 30 Nov 2022 11:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर समाचार : पुलिस ने गैंगस्टर भाइयों की 1.91 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया है। बताया गया कि जुल्फान और इरफान के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गंगोह में तहसील प्रशासन की टीम ने ड्रग माफिया और उसके भाई की गैंगस्टर एक्ट के तहत करीब एक करोड़ 91 लाख रुपये की संपत्ति को सील कर कब्जे में ले लिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी साथ रहा।

विज्ञापन


तहसीलदार राधेश्याम के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने सबसे पहले सहारनपुर मार्ग स्थित अलताज चिकन सेंटर के नाम से गंगोह स्थित दुकान को कुर्क किया। इसके बाद गांव बाढ़ीमाजरा पहुंच कर एक आवासीय भूखंड और 0.120 हेक्टेयर कृषि भूमि को कुर्क किया गया है। संपत्ति की कीमत एक करोड़ 91 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: सीएम योगी ने मंच से सपा-रालोद पर किए ताबड़तोड़ हमले, पढ़ें-भाषण की पांच बड़ी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि जुल्फान व इरफान के खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। कुछ माह पहले ही गंगोह पुलिस ने जुल्फान व इरफान के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसी के तहत संपत्ति कुर्क की गई है। इरफान की गंगोह के सहारनपुर मार्ग स्थित संपत्ति के अलावा गांव बाढ़ीमाजरा में एक आवासीय भूखंड और खेती की जमीन को कुर्क किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें