फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay chunav: मौलाना कारी इस्हाक गोरा बोले- पैसे लेकर वोट देना हराम, लोगों से की ये बड़ी अपील

Tue, 02 May 2023 07:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

UP Nikay Chunav 2023 : मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने पैसे लेकर वोट देने को शरीयत की रोशनी में हराम करार दिया है। उन्होंने लोगों से यह अपील की है।
विज्ञापन
मौलाना कारी इस्हाक गोरा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि शरीयत के मुताबिक, वोट का इस्तेमाल करना जरूरी है, जबकि पैसे लेकर वोट देने को उन्होंने शरीयत की रोशनी में हराम करार दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को अपील करते हुए कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि चार मई को मतदान करने ज़रूर जाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शरीयत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में वोट की अहमियत शहादत यानी गवाही देने की है। जिसका छुपाना इस्लाम में हराम और झूठ बोलना गुनाह है। क्योंकि हम जिस उम्मीदवार को वोट देते हैं, इस्लाम के मुताबिक उसकी गवाही देते हैं कि ये व्यक्ति हमारे नजरिया में दीनदार, पढ़ा लिखा व ईमानदार है और इस जिम्मेदारी का हकदार और दूसरे उम्मीदवारों से बेहतर है। 

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश के निशाने पर सीएम योगी, बोले- गोरखपुर में खत्म न होते मुकदमे तो लंबी होती चार्जशीट की फेहरिस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


कारी इस्हाक ने कहा कि चुनाव तो एक राजनीतिक हार जीत है। कहा कि शरीयत के मुताबिक, जनता की गवाही के जरिये जो उम्मीदवार जिस मकाम पर पहुंचेगा, वह जितने अच्छे और बुरे काम करेगा तो उसकी जिम्मेदारी जनता पर भी पड़ेगी और उसके सवाब और अजाब में जनता बराबर की हिस्सेदार होगी। इसलिए पूरे होश के साथ सही व्यक्ति का चुनाव करें।

यह भी पढ़ें: प्रशासन का नया प्लान: फर्जी वोट डालने पहुंचे तो खानी पड़ेगी जेल की हवा, हर बूथ पर लागू रहेगा ये सिस्टम

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें