फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ई-रिक्शा चालक का शव फंदे पर लटका मिला

Tue, 02 May 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर में एक ई रिक्शा चालक पिंटू चौहान का शव कामधेनू कॉम्प्लेक्स में फंदे पर लटका मिला है। मृतक गोंडा जिले का मूल निवासी था। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव कामधेनू कॉम्प्लेक्स एक मकान में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर जनकपुरी इंस्पेक्टर सनोज यादव पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक की पहचान पिंटू चौहान (32) पुत्र रामजीवन निवासी कपूरपुर जिला गोंडा के रूप में हुई। वर्तमान में वह सहारनपुर में रहकर ट्रांसपोर्ट नगर में ई-रिक्शा चलाता था। वह अपनी पत्नी सीता और छह बच्चो, एक छोटा भाई पंकज के साथ नुमाइश कैंप सेतिया विहार में किराए के मकान में रह रहा था। वह तरुण तनेजा के यहां नुमाइश कैप में अपनी ई-रिक्शा से ट्रांसपोर्ट पर माल ले जाने का काम करता था।

पिंटू चौहान रविवार सुबह दस बजे घर से काम पर गया था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर पत्नी सीता और अन्य व्यक्तियों ने नुमाइश कैंप पुलिस चौकी को सूचना दी थी। सोमवार सुबह उसकी ई-रिक्शा यादव महासभा ट्रस्ट के पास मिली और उसका शव अंदर हॉल की दीवार पर रस्सी से लटका मिला है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि वह नशा करने का आदी था। परिजनों के कहने पर हाल में उसने नशा छोड़ दिया था, जिस कारण वह परेशान रहता था। उसने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें