फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो स्मैकियों ने दंपती के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, बाइक फूंकी, फिर नहर में कूदा एक आरोपी और...

Wed, 22 Sep 2021 04:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के मिर्जापुर थानाक्षेत्र निवासी एक दंपती पर बाइक सवार दो नशेड़ियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में दंपती गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मिर्जापुर थाना क्षेत्र में दो स्मैकियों ने एक दंपती के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे दंपती गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं शोर सुनाई पड़ने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि दोनों नशेड़ियों ने अपनी बाइक भी फूंक डाली। हालांकि मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं घटना में दंपती गंभीर रूप से झुलस गया। चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि एक आरोपी सीएचसी बेहट में मेडिकल जांच के दौरान पुलिस हिरासत से भाग निकला और फिर पूर्वी यमुना नहर में कूद गया। वहीं कई घंटों की जद्दोजहद के बाद पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ सकी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थानाक्षेत्र के गांव रायेपुर की मरोडगढ़ बस्ती निवासी एक दंपती पर बाइक सवार दो नशेड़ियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटना में दंपती गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं दंपती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दंपती को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस चुके थे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण का जाल: कई मदरसों को फंडिंग करता है बीएससी पास मौलाना कलीम, लोगों को ऐसे करता था भ्रमित

विज्ञापन

ग्रामीणों ने झुलसे दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं कुछ लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन इसी बीच आरोपियों ने अपनी बाइक को भी आग लगा डाली। हालांकि स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। 

यह भी पढ़ें: मौलाना के खौफनाक राज: पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान का निकला ये कनेक्शन, जांच में और भी खुले बड़े राज
 
घटना की सूचना पर मिर्जापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों की पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं दपंती की हालत गंभीर बताई गई है। मामले की छानबीन करने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें