फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: कलक्ट्रेट में भिडे़ रसोइयों के दो पक्ष, एक व्यक्ति का गिरेबां तक पकड़ा और फिर...

Thu, 30 Sep 2021 10:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में विभिन्न मांगों को लेकर रसोइया महिलाएं बड़ी संख्या में गुरुवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए पहुंचीं। इस दौरान महिलाएं एक दूसरे पर वसूली का आरोप लगाते हुए आपस भिड़ गईं।
विज्ञापन
कक्लट्रेट में भिड़े दो पक्ष। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने आईं राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया एकता संघ और राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट से जुड़ी महिलाएं एक दूसरे पर वसूली का आरोप लगाते हुए आपस भिड़ गईं। कहासुनी बढ़ने पर एकता संघ की प्रदेश अध्यक्ष ने दूसरे पक्ष से जुडे़ एक व्यक्ति का गिरेबां तक पकड़ लिया। रसोइया महिलाएं करीब डेढ़ घंटे तक कलक्ट्रेट पर डटी रहीं। 

विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को विभिन्न मांगों को लेकर रसोइया महिलाएं बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए पहुंचीं। वहां पहुंचने पर राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट और राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन रसोइया एकता संघ से जुड़ी गंगा देवी और काजल कटारिया आदि में कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि एकता संघ की प्रदेश अध्यक्ष काजल कटारिया ने दूसरे पक्ष से जुडे़ एक व्यक्ति का गिरेबान तक पकड़ लिया। मौके पर मौजूद एलआईयू और पुलिस की सिपाहियों ने उनका बीच बचाव किया। दोनों एक-दूसरे पर रसोइयों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए उलझते रहे। 

यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं
विज्ञापन


वहीं काफी बहस के बाद दोनों संगठनों से जुड़ी रसोइयों ने अलग-अलग डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। एकता संघ ने पिछले सत्र से चली आ रही रसोइयों का ही चयन करने, रसोइयों के बच्चों को संबंधित विद्यालय में पढ़ने की अनिवार्यता समाप्त करने, एमडीएम योजना को ठेकेदारों के हवाले नहीं करने की मांग की। उन्होंने पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय करने की भी मांग की।  

यह भी पढ़ें: मेरठ: हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे अतुल माहेश्वरी, अमर उजाला के कार्यक्रम में बोले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
विज्ञापन


वहीं रसोइया फ्रंट की जिलाध्यक्ष गंगा देवी ने दूसरे पक्ष पर अवैध वसूली करने के आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा। इस दौरान एकता मंच की जिलाध्यक्ष नजराना, सुमनलता, मंगेश, कुसुम, पूनम, सावित्री, कुंतेश, सुधा, कविता, काजल और फ्रंट की पूनम, सुनीता, अनीता, ममता, उषा आदि मौजूद रहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें