कृषि कानूनों के खिलाफ सहारनपुर जिले के किसानों ने भी धार दी। आखिर किसान आंदोलन रंग लाया और कृषि कानून वापस हो गए। जिले के किसानों ने कभी ट्रेन रोकी तो कभी धरना-प्रदर्शन किए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
किसान आंदोलन रंग लाया और कृषि कानून वापस हो गए। करीब एक वर्ष से चल रहे इस आंदोलन में सहारनपुर जिले के किसानों ने भी धार दी हैं।
विज्ञापन
सहारनपुर जिले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने कई बार जाम लगाया, दो बार ट्रेन रोकी। साथ ही ट्रैक्टर रैली निकालकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। इसके अलावा जनपद के किसान लगातार गाजीपुर बॉर्डर पर भी बड़ी संख्या में भागेदारी कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की। इससे किसानों में उत्साह तो है लेकिन वे अन्य मांगों को भी पूरा कराना चाहते हैं।
पिछले एक वर्ष में जिले में भारतीय किसान यूनियन सहित अन्य किसान संगठनों ने सड़क जाम करने, टोल फ्री कराने, ट्रैक्टर मार्च निकालने से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे हैं। भाकियू के जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार ने बताया कि करीब एक वर्ष की आंदोलन की अवधि में गागलहेड़ी से गांधी पार्क तक ट्रैक्टर रैली निकाली गई। करीब छह बार शाहजहांपुर, रामपुर मनिहारान, नागल और छुटमलपुर आदि में जाम लगाए गए। दो बार टपरी जंक्शन पर ट्रेन भी रोकी गई।