सहारनपुर में अस्थाई ड्यूटी से हटाने पर कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज का मुख्य द्वार बंद कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हंगामा करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया। इन्हें कोरोना काल में अस्थाई ड्यूटी पर रखा गया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहारनपुर जनपद के राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में कोरोना काल में विशेष ड्यूटी के लिए अस्थाई कर्मचारियों को रखा गया, लेकिन अब उन्हें ड्यूटी से हटा दिया गया। वहीं गुस्साए अस्थाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को इसका विरोध करते हुए मेडिकल कॉलेज का मुख्य द्वार बंद कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद सड़क पर आकर हंगामा-प्रदर्शन किया और अंबाला सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर कार्य किया और अब उन्हें हटाया जा रहा है। उधर, मेडिकल कॉलेज का गेट बंद कर देने की वजह से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अस्थाई कर्मचारियों का धरना जारी
राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में धरना प्रदर्शन कर रहे अस्थाई कर्मचारियों का समर्थन करने के लिए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली और अन्य कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।