फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में मुठभेड़, गोतस्कर के पैर में लगी गोली, फरार आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश

Fri, 29 Dec 2023 11:31 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News :  सहारनपुर जिले में गोतस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके अलावा अन्य तस्कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सहारनपुर में गोकश गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में देहात कोतवाली के गांव हलालपुर में बाईपास पर पुलिस और गोतस्करों की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक तस्कर को पैर में गोली लगी, जबकि अन्य तस्कर फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके पास से गोकशी के उपकरण भी बरामद हुए।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की देर रात कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि हलालपुर के जंगल में कुछ लोग गोकशी करने जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाकर पूरा जाल बिछाया। वहीं, हलालपुर के जंगल में बाईपास रोड पर कुछ लोगों को गाय ले जाते देखा तो पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। पुलिस को नजदीक आता देख गोतस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोतस्कर अरशद उर्फ कनपटा पुत्र भूरा निवासी चांद कॉलोनी थाना कुतुबशेर को पैर में गोली लगी। 

यह भी पढ़ें: Weather Update : यूपी में कोहरा बना जानलेवा, सड़क हादसों में भाजपा नेता और होमगार्ड समेत पांच की मौत, 25 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घायल के कब्जे से एक देशी तमंचा और एक गाय बरामद हुई है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि फरार गोस्तकरों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: अलविदा 2023: इन हत्याओं से दहला था मेरठ, माता-पिता का दरिंदगी से कत्ल तो कहीं मां ने छीन ली लाडलों की जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें