फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर के गुप्ता बन्धुओं पर साउथ अफ्रीका के बाद ब्रिटेन में भी लगा बैन, ये है पूरा मामला

Tue, 27 Apr 2021 04:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार 26 अप्रैल को भारतीय मूल के तीन व्यापारियों समेत 22 लोगों पर पाबंदी लगा दी।
विज्ञापन
सहारनपुर के व्यापारियों का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटेन की सरकार ने सोमवार 26 अप्रैल को भारतीय मूल के तीन व्यापारियों समेत 22 लोगों पर पाबंदी लगा दी। इन पर दुनिया के सबसे गंभीर भष्टाचार के मामलों में शामिल होने का आरोप है। इन लोगों पर ब्रिटेन के बैंकों से पैसे निकालने या देश में प्रवेश को लेकर पाबंदी लगा दी गई है।

विज्ञापन


कारोबारी भाइयों अजय, अतुल और राजेश गुप्ता को दक्षिण अफ्रीका में भ्रष्टाचार मामले में उनकी भूमिका को लेकर पाबंदी लगाई गई है। गुप्ता बन्धु सहारनपुर के रहने वाले हैं। इनके साथ रूस के कर मामले में धोखाधड़ी करने वालों, लातिन अमेरिकी रिश्वत मामले से जुड़े व्यक्तियों और सूडान के व्यापारी को प्रतिबंधित किया गया है।

यह भी पढ़ें: शूटर दादी भी कोरोना पॉजिटिव: अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज चंद्रो तोमर को सांस लेने में थी दिक्कत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सभी नए वैश्विक भ्रष्टाचार निरोधक पाबंदी व्यवस्था के तहत उठाए गए कदमों के दायरे में आए हैं। इसके तहत ब्रिटेन को भ्रष्ट इकाइयों पर पाबंदी लगाने और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था से लाभ उठाने को लेकर कार्रवाई करने का अधिकार मिला है। इसके तहत ब्रिटेन को भ्रष्ट इकाइयों की संपत्ति जब्त करने और यात्रा पर पाबंदी लगाने का अधिकार है।

यह भी पढ़ें: बेरहम कोरोना: ऑक्सीजन की कमी से तड़प-तड़पकर दम तोड़ रहे मरीज, तस्वीरें बयां कर रहीं सच्चाई

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें