उधर, सहारनपुर के थाना मिर्जापुर के गांव सफीपुर में शनिवार दोपहर के समय एक पशुशाला में आग लग गई। आग लगने से वृद्ध की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने पहुंचकर आग पर बमुश्किल काबू पाया।
बताया गया कि गांव सफीपुर निवासी जीत सिंह (58) की गांव में ही पशुशाला है। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे अधिक ठंड होने के चलते वह अपनी पशुशाला में आग जलाकर सीख रहा था। इसी दौरान आग छप्पर तक पहुंच गई।
यह भी पढ़ें: BJP candidate List : भाजपा ने मैदान में उतारे तीन नए चेहरे, इन सात नेताओं पर खेला बड़ा दांव
बताया गया कि वृद्ध से उठा नहीं गया और वहीं जलकर उसकी मौत हो गई। उधर, आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं पशुशाला में रखा भूसे का ढेर भी जलकर राख। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे पशुओं को आग से बचाया।